गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: अमेठी। जनपद में मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती, उपयोगिता एवं उपभोग के प्रति कृषकों को जागरूक करने तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत 54 किसानों के दल को प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए जबलपुर रवाना किया गया। सीडीओ पूजा साहू ने कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, बेहतर उत्पादन पद्धतियों और पोषणयुक्त फसलों के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...