गौरीगंज, नवम्बर 1 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 4004 शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच तेज हो गई है। एसटीएफ सभी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और शैक्षिक अभिलेखों की जांच कर रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों से संबंधित अभिलेख और नियुक्ति का पूरा ब्योरा मांगा है। विभाग की ओर से जारी निर्देश के बाद शिक्षकों में हलचल तेज हो गई है। बीएसए संजय तिवारी की ओर से जारी पत्र में कक्षा एक से आठ तक के सभी शिक्षकों के नियुक्ति पत्र और शैक्षिक अभिलेखों की स्पष्ट एवं पठनीय प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- तैयार रखें कागज! गाजियाबाद जिले में सभी बेसिक शिक्षकों का होगा वेरिफिकेशन, क्या है वजह इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड और टीईटी-...