Gauriganj News: अमेठी-आज से 115 केन्द्रों पर शुरू हागी धान खरीद, तैयारियां पूरी
गौरीगंज, नवम्बर 1 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में सोमवार से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए कुल 115 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक काटा, खाली बोरियां व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शासन ने इस बार जिले को एक लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। धान बेंचने के लिए अब तक 1054 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। जबकि पिछले साल करीब 10 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया था। इस बार जिले में एक लाख 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने धान की रोपाई की है। अच्छी उपज को देखते हुए प्रशासन ने इस बार धान खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष धान खरीद का लक्ष्य जहां एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन था, वहीं इस बार एक लाख 53 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान क्रय केन्द्रों की संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.