गौरीगंज, अक्टूबर 8 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के 14 वर्षीय किशोर के साथ उसके पड़ोसी द्वारा जबरन अप्राकृतिक यौन दुराचार करने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोर की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके 14 वर्षीय बेटे को 6 अक्टूबर को उसके पड़ोसी राजेश उर्फ कालिया ने अपने घर बुलाकर जबरन उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई श्रवण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...