गौरीगंज, जुलाई 16 -- Gauriganj News: गौरीगंज,(अमेठी), संवाददाता। अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे भगवान दुबे मजरे तुलसीपुर गांव निवासी गुलबा देवी पुत्री कालिका प्रसाद प्रजापति गुरुवार को किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना करने वाले वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।...