गौरीगंज, अक्टूबर 14 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बुधवार को भरथीपुर गांव के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार विक्की तिवारी (25) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार विनय पाठक (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विनय को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और लिखित सहमति देने के बाद शव घर ले गए।

हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल जानकारी के अनुसार, चतुर्भुजपुर पोस्ट महराजपुर निवासी विक्की तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी अपने बुआ के बेटे विनय पाठक पुत्र विजय पाठक को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भरथीपुर के पास एक डंपर की टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जि...