गौरीगंज, सितम्बर 9 -- Gauriganj News: अमेठी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संगठन की बैठक हुई। सचिव अनिल कुमार तिवारी द्वारा जारी प्रस्ताव में बताया गया कि उपजिलाधिकारी अमेठी ने मंगलवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान की बात कही थी। लेकिन आवश्यक कार्य से बाहर होने के कारण उपजिलाधिकारी के साथ बैठक नहीं हो सकी, जिससे अधिवक्ताओं की समस्या यथावत है। इसी को लेकर निर्णय लिया गया है कि उपजिलाधिकारी के साथ वार्ता होने तक अधिवक्तागण न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं कर पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...