Gauriganj News: अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
गौरीगंज, अगस्त 21 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बीच विद्युत उपकेंद्र पीठीपुर, शुकुलपुर, बेनीपुर, गुगंवाछ, रामनगर फीडर आदि क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों की हालत खस्ता हो गई है। रात में बार-बार बत्ती गुल होने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है और दिनचर्या भी बिगड़ गई है। जिला मुख्यालय गौरीगंज, अमेठी सहित अन्य कस्बों का भी हाल बुरा है। दिन और रात दोनों समय थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली गुल होती रहती है।
बिजली कटौती की समस्या पीठीपुर उपकेंद्र के अंतर्गत शाम आठ बजे के बाद दो घंटे और रात सवा 12 बजे के बाद डेढ़ घंटे बिजली कटौती हुई। वहीं शुकुलपुर उपकेंद्र में शाम छह बजे के बाद दो घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। बुधवार की शाम भी पीठीपुर के गांवों में रात आठ बजे एक घंटे के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.