गौरीगंज, अक्टूबर 13 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत अमेठी में बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से रूबरू कराने की पहल की गई। इसके तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौरीगंज की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भेटुआ की कक्षा दस की छात्रा चांदनी को एक दिन के लिए बीएसए की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: छात्रा सोनम एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापकछात्राओं को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना रहा। एक दिन की एसडीएम बनीं अंशिका ने गौरीगंज स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में लोगों की समस...