नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अगर आप गेट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। दरअसल, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए कल यानी 5 अक्टूबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। यहां बिना लेट फीस दिए अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वो GOAPS के आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।लेट फीस के साथ कब तक करें आवेदन नए शेड्यूल के मुाबिक, लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोलेगी। बता दें कि इस बार आईआईटी मद्र...