नई दिल्ली, मार्च 18 -- GATE 2026 Final Answer Key: GATE 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। इस वर्ष परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (GATE) की फाइनल आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार फरवरी 2026 में आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने उत्तरों का मिलान करने और अपने संभावित स्कोर का सटीक आकलन करने के लिए पोर्टल पर जा सकते हैं।IIT गुवाहाटी ने GOAPS पोर्टल पर किया अपडेट आईआईटी गुवाहाटी ने यह जानकारी साझा की है कि उम्मीदवारों द्वारा 'प्रोविजनल आंसर की' पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की गहन समीक्षा करने के बाद ही यह फाइनल आंसर की तैयार की गई है। इस फाइनल आंसर की के आधार पर ही अब छात्रों का गेट 2026 रिजल्ट तैयार किय...