नई दिल्ली, जनवरी 8 -- IIT GATE Admit Card 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE) परीक्षा 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। अगर आप ने GATE 2026 एग्जाम के लिए आवेदन किया है तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। दूसरी शिफ्ट : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।तैयारी के लिए मॉक टेस्ट है उपलब्ध आईआईटी गुवाहाटी ने छात्रों की मदद के लिए आधिकारिक पोर्टल पर मॉक टेस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए हैं। अभ्यर्थी वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त करने के लिए इन टेस्ट्स का अभ्यास कर सकते हैं।GATE 2026 Admit...