नई दिल्ली, मार्च 21 -- GATE 2026: GATE 2026 के रिजल्ट ने लाखों इंजीनियरिंग छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी है। अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि एक अच्छे गेट स्कोर का उपयोग केवल उच्च शिक्षा (M.Tech) के लिए ही किया जा सकता है, लेकिन वास्तविकता इससे कहीं बड़ी है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी कंपनियां (PSUs) और रिसर्च इंस्टीट्यूट गेट स्कोर के आधार पर सीधे 'ग्रुप-ए' और 'ग्रुप-बी' लेवल की नौकरियों पर भर्ती करते हैं। यदि आपने इस साल गेट क्वालीफाई किया है, तो यहां उन टॉप 10 सरकारी नौकरी विकल्पों की जानकारी दी गई है जहां आप एक सुरक्षित और गौरवशाली भविष्य बना सकते हैं-1. ओएनजीसी (ONGC) तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) गेट स्कोर के आधार पर 'ग्रैजुएट ट्रेनी' के पदों पर भर्ती करने वाला सबसे प्रमुख इंस्टीट्यूट है। यहां का सैलरी पैकेज और सुविध...