नई दिल्ली, जून 29 -- मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है। जिसने जन्म लिया है, उसे एक ना एक दिन यह शरीर छोड़ना ही पड़ता है। भगवत गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि आत्मा अमर है, वह केवल शरीर बदलती है। लेकिन मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है, यह बात गरुड़ पुराण में विस्तार से बताई गई है। गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा को यमलोक पहुंचने में पूरे 47 दिन लगते हैं। इस दौरान वह कई कष्ट भोगती है और अंत में अपने कर्मों का फल पाती है।मृत्यु के समय क्या होता है गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु नजदीक होती है, तो सबसे पहले उसकी आवाज बंद हो जाती है। अंतिम समय में उसे कुछ पलों के लिए दिव्य दृष्टि मिलती है। इस दिव्य दृष्टि में वह पूरे संसार को एक रूप में देख लेता है। उसकी सारी इंद्रियां शिथिल हो जाती हैं। ठीक इसी समय यमलोक से द...