गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: फोटो प्रताप दो: लाभुकों के बीच गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में किट वितरित करते डीसी पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा, प्रतिनिधि। मत्स्य विक्रेताओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आजीविका मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मत्स्य विपणन योजना के तहत 28 लाभुकों के बीच किट वितरित किए। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने चयनित लाभुकों को किट प्रदान किया। उनमें 26 लाभुकों को मत्स्य विपणन किट और दो को एक्वेरियम शॉप व रंगीन मछली दुकान सज्जा उपकरण किट दिए गए। योजना के तहत लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्य मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर उनके कारोबार को बढ़ावा देना है। मत्स्य विपणन किट से मछली विक्...