गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर प्रखंड गठन के 64 वर्ष बाद भी यहां व्यवस्थित बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है। रांची, बनारस समेत झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बसों का परिचालन होने के बावजूद यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। उससे जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बस स्टैंड, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और टिकट काउंटर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उक्त समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने भवनाथपुर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण की मांग प्रशासन और सरकार से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विभागीय सचिव, उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को मांग पत्र सौंपा है। जिला परि...