गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। असहाय व जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह को लेकर जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की टीम ने सोमवार को चिनिया प्रखंड के अनहारी दाग गांव में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को सामूहिक विवाह की पहल से जुड़ने और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई। अभियान के तहत फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीणों को 51 असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह के उद्देश्य से अवगत कराया। साथ ही बेटियों की शिक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने में समाज की भागीदारी पर जोर दिया। संस्था के सचिव महाकाल तिवारी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे परिवारों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम...