गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। झारखंड कुर्मी महासभा की ओर से लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह की तैयारियों को लेकर प्रखंड के चौरिया गांव में महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी के आवास पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गोरखनाथ ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। बकौल गोरखनाथ ने बताया कि 31 अक्टूबर को कोरिया गांव स्थित पटेल चौक पर सुबह नौ बजे से समारोह शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: पटेल जयंती को भव्य बनाने की तैयारी इस दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ...