Garhwa News: 2.23 लाख लाभुकों के खातों में भेजी गई तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि
गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिले के 2.23 लाख लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई और जून माह की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। उससे जिले की बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त हुआ है।
योजना की राशि हस्तांतरित उक्त संबंध में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से बताया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित कर दी गई है। लाभुकों से अपने बैंक खाते की जांच करने और किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा बैंकिंग संबंधी समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय या संबंधित बैंक से संपर्क करने की अपील की गई है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.