गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जुलाई से लंबित वेतन भुगतान, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और अन्य मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के आह्वान पर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय से समाहरणालय तक धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी एकदिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। संघ के गढ़वा जिला सचिव रितेश रंजन ने बताया कि कर्मचारियों का जुलाई 2026 से वेतन लंबित है। इसके अलावा मनमाने ढंग से वेतन कटौती, एंबुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने और सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं किए जाने से कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें उन्...