Garhwa News: 100 बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प
गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। एसपीएके फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को सदर प्रखंड के अन्नराज नवाडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक पाठन सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित एसपीएके फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल खालिक कुरैशी ने कहा कि किसी भी समाज के विकास की मजबूत नींव शिक्षा होती है। पूर्व पार्षद शहनाज़ परवीन, संस्था के निदेशक मो. आमीर ने विचार रखेञ कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राजू पासवान ने सभी अतिथियों, स्थानीय ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.