गढ़वा, सितम्बर 9 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के 10 विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन 11 और 12 सितंबर को किया जाएगा। इस संबंध में पत्र जारी करते हुए बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता ने बताया कि प्रखंड के इन 10 विद्यालयों में पिछली बार विवाद उत्पन्न होने के कारण एसएमसी का पुनर्गठन स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब पुनर्गठन की प्रक्रिया को लेकर कार्यालय की ओर से पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को राजकीय मध्य विद्यालय सुंडीपुर, राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कांडी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: प्रखंड के 16 स्कूलों में आज होगा...