Garhwa News: होटल से 25 किलो मिठाई व पीतल के दो परात ले गए चोर
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। टाऊनशिप सेल के आवासीय परिसर स्थित जगदीश होटल में मंगलवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर होटल के काउंटर का ताला तोड़कर करीब 25 किलो पेड़ा व लौंगलता मिठाई, पीतल के दो परात और गल्ले में रखी कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। होटल संचालक जगदीश चंद्रवंशी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंगलवार को उन्होंने पेड़ा और लौंगलता की मिठाई तैयार की थी। देर शाम मिठाइयों को काउंटर में सुरक्षित रखकर दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह जब होटल खोलने पहुंचे तो काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखी मिठाइयां और पीतल के दोनों परात गायब थे। गल्ले से कुछ नकदी चोरी हुई है। घटना की सूचना भवनाथपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई जगबंधु महतो व उपेंद्र राम मौके पर पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.