Garhwa News: हाथियों के तांडव से दहशत, चार घरों को किया क्षतिगग्रस्त
गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल के वनक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर घरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ अनाज और अन्य घरेलू सामान को नष्ट कर रहे हैं। उसी क्रम में शुक्रवार रात जंगली हाथियों ने तेनूडीह प्राथमिक विद्यालय के समीप रहने वाले घुरबिगन कोरवा, धर्मदेव कोरवा की मिट्टी के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। हाथी आने की आहट मिलते ही सभी लोग किसी तरह जान बचाकर पड़ोस के एक घर में जाकर छुप गए। उससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हाथी ने घर की दीवार और खपरैल मकान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और अन्य आवश्यक घरेलू सामान भी बर्बाद हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.