Garhwa News: हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा राजा पहाड़ी मंदिर
गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई. महिलाओं में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। दिनभर 'हर-हर महादेव', 'ओम नम: शिवाय', 'बोल बम' और 'जय महाकाल' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही, धतूरा सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.