Garhwa News: हरादाग कला में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, पांच बाइक व नकदी जब्त
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरादाग कला गांव में बड़े पैमाने पर चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से जुआरियों में भगदड़ मच गई। अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर सभी जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से पांच मोटरसाइकिल, एक हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक को हरादाग कला में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब एक बजे चिह्नित स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस की गाड़ियों की रोशनी और आहट मिलते ही जुआरी अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने मौके की तलाशी ली तो वहां पांच मोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.