Garhwa News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया जाम, विधायक के पहल पर जाम हटा
गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोदरा-गोपालपुर मोड़ से गोड़धोई उर्फ धोबनी नाला तक सड़क निर्माण कार्य में कुछ लोगों के द्वारा अड़चन लगाने वालों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर अंचल अमीन की ओर से मापी की गई। उसके बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। उसके विरोध में स्थानीय लोगों ने बोदरा-गोपालपुर मोड़ पर मझिआंव-बिशुनपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक दिया। सूचना पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह जामस्थल पर पहुंचे। उन्होंने डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा से मोबाइल पर बात कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद डीसी की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया。
स्थानीय लोगों का विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.