गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उसमें चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय की छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित कीं। शिविर में सीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ. नीतीश भारती, दंत चिकित्सक पंकज पाठक, सहायक विकास कुमार मिश्रा और सीएचओ इंद्रकिशोर विश्वकर्मा ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। उस दौरान चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शरीर में होने वाली किसी भी असामान्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चक्कर आना, अनियमित माहवारी, बार-बार बुखार या खांसी, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत...