गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गोदरमाना। गोदरमाना उपस्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर है। आलम यह है कि उक्त सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। उससे मरीजों को उपस्वास्थ्य केंद्र आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर उसे दुरुस्त नहीं किया गया है। न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। आयुष चिकित्सा पदाधिकारी भानु प्रताप शाही ने बताया कि समस्याओं के समाधान करने के लिए विभाग को भी चिट्ठी लिखी थी। बीडीओ को भी आवेदन देकर समाधान का अनुरोध किया गया था। उसके बाद भी सड़क की स्थिति ठीक नहीं हुई। जर्जर सड़क के कारण अस्पताल पहुंचने में मरीजों को काफी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...