गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल के भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान में 17 सितंबर से चल रहा 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान शुक्रवार को सफाई मित्रों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान टाऊनशिप के सी-टाइप, सीडी-टाइप आवासीय क्षेत्रों और मुख्य सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेल भवनाथपुर खदान के उप महाप्रबंधक श्याम उज्ज्वल मेद्दा ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। समापन समारोह टाउनशिप कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर छह सफाई मित्रों को गुलदस्ता, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप महाप्रबंधक ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई मित्रों की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वच्छता अभियान में प्ला...