गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: रमना। प्रखंड के मानदोहर स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक के रसोईघर का ताला काटकर चोरों ने तीन गैस सिलेंडर चोरी कर ली। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक फुलेंद्र राम ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर रसोईघर का ताला काट वहां रखे तीन गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह रसोइया विद्यालय पहुंची तो ताला टूटा मिला। उसके बाद प्रधानाध्यापक को सूचना दी गई। सिलेंडर चोरी होने से बच्चों के मिड-डे मील पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...