Garhwa News: सौतेले बेटे समेत कई लोगों ने महिला को पीटा, गंभीर हालत में भर्ती
गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सौतेले बेटे, उसकी मामी और ननिहाल पक्ष की महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल शिवशंकर चौधरी की पत्नी सविता देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार शिवशंकर की पहली पत्नी की मौत के बाद सविता से दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसकी तीन संतान हैं। बड़ा बेटा रितेश कुमार और छोटी बेटी अपनी मौसी के घर जाहरसरई गांव में रहते हैं, जबकि एक बेटी सविता देवी के साथ लखेया गांव में रहती है। इन दिनों शिवशंकर रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। बताया गया कि शनिवार को सविता ने अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी से खेत में काम करने के लिए साथ चलने को कहा। बेटी के इंकार करने पर उसने डांट-फटकार लगाई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.