गढ़वा, अक्टूबर 1 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। सोशल इनोवेशन ग्रुप ने गुरुवार को चंदनी रोड स्थित कुम्हार टोला नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की, आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। उससे पहले संस्था की ओर से उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान का संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अनुपम राज सिंह ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा कि वह संस्था की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हैं और समय-समय पर सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने संस्था के सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने की अ...