गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के मुड़ल टोला में श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर नवयुवक फ्रेंड्स क्लब व पूजा समिति मुड़ल टोला के सदस्यों ने कलश यात्रा निकाली। इससे पूर्व कलश यात्रा का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, राम सागर महतो, एएसआई राजेंद्र बैठा, वरिष्ठ व्यवसायी वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी सह भाजपा नेता रुपु महतो, धनंजय चौधरी, उपमुखिया मो. अलिशेर अंसारी, वार्ड सदस्य बिनोद चौधरी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विनेश कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और श्रद्धालुओं को झंडा प्रदान कर किया। उक्त अवसर पर पूजा समिति के तमाम पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्यगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: आज बेरमो से भक्त बाबा नगरी में चढ़ाएंगे जल स...