गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। सावन महीने की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मझिआंव के प्राचीन शिव मंदिर चंद्री , राधाकृष्ण मंदिर, खजुरी मनोकामनेश्वर मंदिर, गोपालपुर स्थित शिव मंदिर के अलावा बरडीहा प्रखंड के श्रगारी टोला शिव मंदिर, सेमरी में मारे गुरु मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में हर -हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कोयल नदी और अन्य जलस्रोतों से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक, दूध, दही और बेलपत्र से पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नाग देवता को दूध-लावा अर्पित कर मांगा आशीष वहीं मझिआंव में प्राचीन समय...