गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। मधेशिया हलुवाई समाज की मासिक बैठक कांडी बाजार स्थित रितेश कुमार के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने की। बैठक में बाबा गणिनाथ जयंती सह पूजा समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर को सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज, कांडी में बाबा गणिनाथ जयंती सह पूजा समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद, प्रखंड महामंत्री राजेश प्रसाद व पूजा समिति अध्यक्ष संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य होगा। यह भी पढ़ें- पटना के अभिनंदन समा...