गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सगमा प्रखंड के सोनडीहा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय, सोनडीहा दक्षिण में वर्षों से आयोजित हो रही पारंपरिक दुर्गापूजा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी होने से विवाद गहरा गया है। झारखंड छात्र मोर्चा की गढ़वा जिला इकाई ने नोटिस का कड़ा विरोध करते हुए इसे लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताया है। संगठन ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर परंपरा के अनुसार पूजा संपन्न कराने का रास्ता निकालने की मांग की है। झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय परिसर में वर्षों से ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से मां दुर्गा की पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होती आ रही है। यह आयोजन स्थानीय लोगों की आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे में...