गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सोशल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडर मेंबर विश्वजीत केशरी ने अपने माता-पिता के साथ जरूरतमंदों की सेवा करते हुए अपना जन्मदिन मनाया। भंडारे में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, अनमोल जायसवाल, ऋतिक केशरी, चंदन केशरी, राहुल जायसवाल, अनिल कुशवाहा, अभय कुशवाहा, सुनील सोनी, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...