Garhwa News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई
गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: गढ़वा। मंगलवार को पुलिस अवर निरीक्षक शंभु कुमार राय और हवलदार रामलगन राम के सेवानिवृत्त होने के उपरांत समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसपी आशुतोष शेखर द्वारा की गई। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके दीर्घ और सराहनीय सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए शॉल, मोमेंटो और बुके प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उनके अगले जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, सार्जेंट पंकज कुमार भारती, सार्जेंट सतपाल सिंह, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और जवान और पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस केंद्र के पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.