गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कम पानी के उपयोग से अधिक उत्पादन हासिल करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार परियोजना (निकरा) के तहत आयोजित प्रशिक्षण में दलहन और तिलहन फसलों में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों की आय बढ़ोत्तरी को लेकर सरसों की खेती के संबंध में जानकारी दी गई मौके पर नवलेश कुमार ने कहा कि गढ़वा की भौगोलिक स्थिति, सीमित सिंचाई संसाधन और वर्षा पर निर्भरता को देखते हुए रबी मौसम में सरसों की वैज्ञानिक खेती किसानों के लिए बेहतर आर्थिक विकल्प है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 120 किसानों को नि:शुल्क दिया गया सरसो का बीज उन्हों...