गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव स्थित करवा टोला से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास दुर्गंध फैलने पर लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। इसकी सूचना गांव के मुखिया को दी गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव कितने दिनों से वहां पड़ा था और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत...