Garhwa News: सीओ से सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाने की मांग
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चटनियां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड उपप्रमुख नारायण यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय को आवेदन देकर सड़क अतिक्रमण हटाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि चटनियां पंचायत के सुगवादामर टोला में कुछ लोगों द्वारा सड़क पर पत्थर, लकड़ी व घेराबंदी कर आवागमन बाधित कर दिया गया है। उक्त सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में संतोष पाल, राम निहोरा पाल, विनोद पाल सहित अन्य लोगों पर सड़क का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है।उपप्रमुख नारायण ने बताया कि संबंधित सड़क लगभग 35 से 40 कड़ी चौड़ी है। उसके बावजूद अतिक्रमण कर सड़क को संकरा और जर्जर बना दिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.