Garhwa News: सीओ सह बीडीओ ने किया एसआईआर और विद्यालय का औचक निरीक्षण
गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने शनिवार को प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने सिसरी पंचायत के अंधरी टोला पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। साथ ही संबंधितकर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटिरहित ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सीओ सह बीडीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधरी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Godda News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.