Garhwa News: सीएचसी में पर्ची बनाने में लापरवाही से मरीज रहे परेशान
गढ़वा, सितम्बर 30 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में पर्ची बनाने के लिए जिम्मेदार कर्मी के मौजूद नहीं रहने से मरीज और उनके परिजन परेशान रहे। कई मरीज पर्ची बनवाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे, जबकि कुछ मरीज बिना इलाज कराए घर लौटने की बात कहते नजर आए। मरीजों की परेशानी को देखते हुए प्रसव कक्ष में ड्यूटी कर रहीं जीएनएम इंदू कुमारी ने मरीजों के आग्रह पर ओपीडी में पहुंचकर पर्ची बनाने की व्यवस्था संभाली। इसके बाद आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमुद रंजन ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देकर उनका इलाज किया। इससे मरीजों को राहत मिली और इलाज की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी。
मरीजों की शिकायत इलाज कराने पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.