Garhwa News: सीएचसी में एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन, अब मरीजों को मिलेगी स्थानीय स्तर पर सुविधा
गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दशहरा के अवसर पर एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन किया गया। क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने फीता काटकर एक्स-रे सेवा की शुरुआत की। इस सुविधा के शुरू होने से रंका और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए सदर अस्पताल या निजी जांच केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन के अवसर पर डॉ. असजद ने कहा कि उनका उद्देश्य रंका अनुमंडल के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए अनावश्यक रूप से दूर नहीं जाना पड़े, इसी उद्देश्य से अस्पताल में एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.