गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध शिव पहाड़ी गुफा मंदिर परिसर से सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा शिव पहाड़ी गुफा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य पथ के रास्ते केतार पहुंचेगी। वहां कांवड़िए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडा नदी से पवित्र जल भरेंगे। उसके बाद कांवरिए पैदल जल लेकर वापस सरईया घाघरा स्थित शिव पहाड़ी गुफा मंदिर पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा यहां भगवान भोलेनाथ पर पवित्र जल से जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्च...