गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: चिनिया। केंद्र सरकार के निर्देश पर मंगलवार को सामुदायिक अस्पताल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत अस्पताल परिसर और भवन के अंदर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्वच्छ वातावरण से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उन्होंने अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। अभियान में डॉ. पल्लवी के अलावा डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. महबूब, डॉ. किरण, डॉ. पंकज, एएनएम बबीता कुमारी, संजू कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी लाल मोहम्मद सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj ...