Garhwa News: सामाजिक कार्यकर्ता को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: गढ़वा। सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता गौतम ऋषि उर्फ राजा बाबू की याद में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनका पिछले 21 जून को बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। सभा में उनके जीवन, संघर्ष और जनसेवा के कार्यों को याद किया गया। मौके पर इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार ने कहा कि राजा बाबू को प्रेम और करुणा का प्रतीक बताया। ज्ञान विज्ञान समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने ऐतिहासिक आंदोलन का जिक्र करते हुए बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व राजा बाबू ने मनरेगा मजदूरों के हक के लिए आंदोलन किया था। तत्कालीन उपायुक्त आरपी सिन्हा का घेराव कर उन्होंने हजारों मजदूरों को रोजगार दिलवाया। यह उनकी बड़ी जीत थी। वह हमेशा आदिवासी और दलित समुदाय के अधिकारों की आवाज बनते थे। इप्टा के उपेंद्र कुमार मिश्र, प्रेम प्रकाश, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.