Garhwa News: सात महीने से वृद्धों को नहीं मिली पेंशन, दीपावली-छठ पर भी छाई चिंता
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुजुर्ग पिछले सात महीने से पेंशन की राशि नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पेंशन बंद होने का असर उनके रहन-सहन और खानपान पर पड़ने लगा है। राशि मिलने की उम्मीद में बुजुर्ग नियमित रूप से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। दुर्गापूजा बीतने के बाद दीपावली और छठ को लेकर भी उनकी चिंता बढ़ गई है। बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि दुर्गापूजा से पहले पेंशन की राशि मिल जाएगी। राशि नहीं मिलने से उनकी उम्मीद टूट गई। अब उन्हें आशंका है कि कहीं दीपावली और छठ भी इसी तरह फीके न गुजर जाएं। वृद्ध हीरामन राम, राम कुमार मेहता, महावीर राम, राम सेवक राम और नंदू राम ने बताया कि कुछ दिन पहले डंडई गांव में आयोजित सांसद विष्णु दयाल राम के कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.