Garhwa News: सर्पदंश से महिला जख्मी
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी लवकुश प्रसाद की पत्नी 26 वर्षीया प्रमिला देवी को बुधवार को सांप ने डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रमिला अपने घर के पीछे स्थित बारी में गई हुई थी। उसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों का अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सर्पदंश से जख्मी यह भी पढ़ें- Garhwa News: सर्पदंश से घायल यह भी पढ़ें- Garhwa News: सर्पदंश से किशोर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.